डिंडौरी: जनपद पंचायत मेंहद्वानी में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण रहे मौजूद
जनपद पंचायत मेंंहदवानी में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रैली निकाली गई और बाबा भीमराव अंबेडकर के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया गया । दरअसल मंगलवार दोपहर 3:00 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर के बारे में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने अपने-अपने विचार रखें ।