जमुई: भंडरा गांव में दबंगों ने चाचा और भतीजे को लोहे की रॉड से मारकर किया घायल, दोनों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Oct 8, 2024 जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडरा गांव में मंगलवार को करीब 10:00 बजे दिन में दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला कर सुरेंद्र यादव और उनके भतीजा सोनू कुमार को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।