जमुई: नरगंजो और रजला के बीच ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Oct 8, 2024 क्यूल- जसीडीह रेलखंड के नरगंजो और राजल हॉल्ट के बीच सोमवार की रात करीब 10:00 बजे चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को रेल पुलिस के सहयोग से परिजन द्वारा इलाज के लिए देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया