जमुई: कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में दो दिवसीय गिद्धौऱ महोत्सव का हुआ आगाज, गायिका अदिति पॉल ने सुरीली आवाज से बिखेरा जलवा
Jamui, Jamui | Oct 7, 2024 बिहार सरकार , कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव का गिद्धौर स्थित कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में आगाज हुआ। इस महोत्सव का शुभारंभ सोमवार की शाम 7:00 बजे DM अभिलाषा शर्मा , ADM सुभाष चंद्र मंडल , DTO मो. इरफान, SDO अभय कुमार तिवारी और डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।