जमुई: उत्पाद विभाग ने अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ स्विफ्ट डिजायर और ऑटो किया ज़ब्त, चालक गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Oct 8, 2024 उत्पाद विभाग ने सोमवार की रात करीब 9:00 बजे गिद्धेश्वर पुल के पास से एक स्विफ्ट डिजायर को 528 बोतल यानि 198 लीटर अंग्रेजी शराब और नरियाना पुल के पास से एक ऑटो वाहन को 30 बोतल यानि 20.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ जब्त किया है। साथ ही स्विफ्ट डिजायर के चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आटो चालक मौके से फरार हो गया।