*रायबरेली: शिवगढ़ में 12 लाख के सरकारी कार्य में घटिया निर्माण का आरोप, भाजपा सभासद ने उप जिलाधिकारी से की जांच की मांग*
*रायबरेली, शिवगढ़, 13 अक्टूबर 2026।*
नगर पंचायत शिवगढ़ में साधन सहकारी समिति के जीर्णोद्धार एवं मेंटिनेंस के कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है।
नगर पंचायत शिवगढ़ वार्ड नं. 7 भवानीगढ़ की सभासद *आरती मौर्या* ने उप जिलाधिकारी महाराजगंज, रायबरेली को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि साधन सहकारी समिति शिवगढ़ के जीर्णोद्धार के लिए लगभग *12 लाख रुपये* की स्वीकृति मिली है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा गंगा जली बालू और कम सीमेंट मिलाकर मानक विहीन और खराब गुणवत्ता वाले मटेरियल से निर्माण कराया जा रहा है।
किसानों द्वारा जब मानक के अनुसार कार्य कराने का अनुरोध किया जाता है तो ठेकेदार द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।
सभासद आरती मौर्या ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जा�