रोहतास वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी!
सासाराम में बेदा नहर के पास भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अत्याधुनिक सरकारी आधार सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन रोहतास डीएम श्री दीपक कुमार मिश्र जी के कर-कमलों द्वारा किया गया।
अब आधार कार्ड बनवाने, नया नामांकन कराने तथा नाम, पता, मोबाइल नंबर या बायोमेट्रिक अपडेट कराने जैसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे आसानी से मिल सकेंगी