बल्देवगढ़: गुखरई गांव में अवैध शराब का विक्रय करते हुए एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार मामला किया दर्ज
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत गुखरई में अवैध शराब का विक्रय करने वाले आरोपी पर पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया है।जिसमें पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर गुखरई गांव में पहुंचकर पुलिस के द्वारा आरोपी राकेश पुत्र मुलु आदिवासी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गुखरई को गिरफ्तार किया गया।जिसके पास से 8 लीटर देसी कच्ची महुआ की शराब जप्त की गई।