मंझनपुर: शिवराजपुर में सगे भाई ने छीन लिया आशियाना, फर्जी घरौनी बनवाकर मकान पर किया कब्जा, डीएम से इंसाफ की गुहार
कौशाम्बी जिले के ग्राम सभा शिवराजपुर में पारिवारिक रिश्तों को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मुमताज अहमद के सगे भाई इस्तयाक अहमद ने राजस्व विभाग के लेखपाल से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से घरौनी बनवाकर उनका पुश्तैनी मकान हड़प लिया है। पीड़ित मुमताज अहमद का कहना है कि उनके ही भाई ने धोखाधड़ी कर ऐसा दस्तावेज तैयार करवा लिया है।