मंझनपुर: कौशाम्बी के एक गांव में चार बेटियों की मां से घर में घुसकर की अश्लील हरकत, इंसाफ की आस में मंझनपुर पहुंची विधवा महिला
कौशाम्बी जिले के कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बेटियों की मां के साथ हुई अश्लील हरकत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। विधवा महिला जब न्याय की उम्मीद में थाने गई, तो कार्रवाई के अभाव में मायूस होकर गुरुवार को दोपहर एसपी कार्यालय की चौखट पर रोती-बिलखती पहुंची। फफकते हुए उसने कहा, अब बेटियों को कैसे बचाऊं, जब दरवाजे भी सुरक्षित नहीं रहे।