सांगोद: सांगोद में क्षेत्र को 150 करोड़ की सौगात, ओम बिरला और हीरालाल नागर ने रखी विकास कार्यों की नींव, बदलेगी क्षेत्र की सूरत
Sangod, Kota | Apr 26, 2026 सांगोद में आयोजित भव्य शिलान्यास समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने क्षेत्र को करीब 150 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की नींव रखी। सांगोद के बपावर रोड स्थित गायत्री चौराहा मेला ग्राउंड में हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया।