कपासन: कपासन में चुनावी प्रचार के दौरान सांसद जोशी ने BJP प्रत्याशियों के कार्यालयों का किया शुभारंभ
रविवार रात 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सांसद सीपी जोशी ने वरिष्ठ BJP नेता अशोक चंडालिया, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड 25 के प्रत्याशी पंकज सिरोया, वार्ड 15 के दिनेश सोनी और वार्ड 17 के अख्तर हुसैन के चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।