लोहारू: हरियाणा के बजट से गरीबों, किसानों, नहरों, सड़कों, तालाबों, गांवों के विकास को मिलेगी और अधिक गति :कृषि मंत्री जेपी दलाल
Loharu, Bhiwani | Feb 24, 2024 कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बजट 2024-25 से प्रदेश में सर्वांगीण विकास की सोच के साथ हर वर्ग के हित का ख्याल रखा गया है।उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि, सिंचाई, पशुपालन, मछली पालन,बागवानी सहित सभी विभागों के बजट में बढ़ोतरी की है। कृषि, पशुपालन, बागवानी तथा झींगा पालन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं का प्रावधान किया गया।