लोहारू: खंड पंचायत कार्यालय में हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी द्वारा किसानों को दी गई सूक्ष्म सिंचाई पद्घति की जानकारी
Loharu, Bhiwani | Feb 22, 2024 हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी के निर्देशक वजीर सिंह दुहन के मार्गदर्शन में लोहारू के खंड पंचायत कार्यालय में जल समिति व किसानों को मिकाडा विभाग की अनेक योजनाओं की जानकारी बारे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इसमें किसानों को सूक्ष्म सिंचाई पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी व सूक्ष्म सिंचाई पद्धति के माध्यम से खेत में पानी की बचत के बारे बताया।