लोहारू: आगामी 26 फरवरी को लोहारू रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे कृषि मंत्री जेपी दलाल
Loharu, Bhiwani | Feb 22, 2024 PM नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को 525 स्टेशनों के पुर्नविकास एवं 1500 रेल फ्लाई ओवर,अंडरपास का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे,जिसमें लोहारू रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास भी शामिल है।लोहारू रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल भी शामिल होंगे। ध्यान रहे कि PM 26 फरवरी को प्रात:10.30 VC के माध्यम से परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।