लोहारू: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर लोहारू में किसानों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Loharu, Bhiwani | Feb 23, 2024 शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों ने हरियाणा सरकार द्वारा खनौरी बॉडर और शिम्भू बॉर्डर पर डटे किसानों पर निर्ममता पूर्वक किसानों पर गोलियां चलाए जाने का विरोध कर प्रदर्शन किया। लोहारू में किसानों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंककर काला दिवस मनाया।