कुल्लू: कुल्लू जिले में 1000 राशन किट वितरित की जाएगी, भाजपा द्वारा आयोजित बैठक में की गई चर्चा
Kullu, Kullu | Sep 26, 2025 जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित देवसदन में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की मज़बूती पर चर्चा की गई। इसके अलावा जिला में आई आपदा पर बात हुई। जिला कुल्लू के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से 1000 राशन किट मिली है। यह 400 राशन किट बंजार, 200 कुल्लू, 200 मनाली और 200 आनी विधानसभा में वितरित की जाएगी।