शिम गांव में देवता थान तथा स्कूल में चोरों ने लगाई सेंध ; कैमरे में कैद हुआ शातिर
पतली कुहल थाना के अंतर्गत मंडलगढ़ पंचायत के शिम गांव में चोरी का मामला सामने आया है
सोमवार देर रात करीब एक बजे शातिर चोरों ने शिम गांव के बीच स्थित थान देवता के मंदिर व राजकीय माध्यमिक स्कूल के करीब पंद्रह ताले तोड़ दिए l सीसी टीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग के अनुसार एक व्यक्ति देर रात कंबल ओढ़कर मंदिर और स्कूल के कमरों में घुसा और स्कूल की अलमारियों के ताले तथा मंदिर के ताले तोड़े l स्कूल की मुख्याध्यापिका सरिता शर्मा ने बताया कि चोर ने स्कूल की अलमारियों में रखा सारा सामान बिखेर दिया लेकिन स्कूल से कोई समान चोरी नहीं कर पाया l कहा कि चोर ने स्कूल में रखे लैपटॉप व अन्य कीमती सामान को हाथ भी नहीं लगाया जिससे साफ है कि उपरोक्त चोर केवल नकदी चुराने की मंशा से आया था । वहीं देवता थान के कारकून अरुण नेगी ने बताया कि चोर ने मंदिर का ताला तो तोड़ा मगर किसी प्रकार का समान चोरी नहीं हुआ है l सीसी टीवी में उक्त चोर चोरी की बारदात को अंजाम देता स्पष्ट नजर आ रहा है जिसकी वीडियो फुटेज भी लोगों द्वारा वायरल की गई है l
पतलीकूहल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश की जा रही है । कहा कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होगा l
Kullu, Kullu | Jun 24, 2026