कैराना: कांधला पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया, कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद
Kairana, Shamli | Nov 10, 2026 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक ओंकारनाथ पांडेय की टीम ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। आरोपी का नाम आफताब बताया गया है, जो मोहल्ला नई बस्ती सलेमपुर रोड मक्का मस्जिद के निकट का रहने वाला है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।