मुरैना नगर: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
मुरैना सिविल लाईन थाना क्षेत्र की न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकर संदिग्ध मौत हो गई।जिसका आज बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।उधर भाई ने बताया की 2021 में शादी की थी तब से ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे थे।जिसकी शिकायत महिला थाने में की थी,फिलहाल पुलिस ने मर्ग क़ायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।