उचेहरा: उचेहरा बस स्टैंड पर फिल्म ‘पेड पालकी’ की शूटिंग देखने उमड़ा जनसैलाब।
सतना जिले के उचेहरा ब्लॉक में इन दिनों हिंदी फिल्म ‘पेड पालकी’ की शूटिंग जोरों पर चल रही है। देश विख्यात निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग पथरहटा, अमलिया बंशीपुर सहित उचेहरा कस्बे के विभिन्न स्थानों पर की जा रही है।शनिवार सुबह फिल्म की शूटिंग के लिए फ़िल्मी कलाकार उचेहरा बस स्टैंड पहुंचे जिन्हें देखने उमड़ा लोगो हुज़ूम।