मांगरौल: बारा रोड दायीं मुख्य नहर के पास मामूली बात को लेकर एक युवक के साथ लकड़ियों से की गई मारपीट, अस्पताल में कराया भर्ती
Mangrol, Baran | Jan 20, 2025 मांगरोल कस्बे के बारां रोड दायीं मुख्य नहर के पास सोमवार शाम चार बजे करीब मामूली बात को लेकर तीन चार लोगों ने लकड़ियों से मारपीट कर एक युवक को घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।घायल जुगराज केवट ने बताया कि उसके साथ तीन चार लोगों ने लकड़ियों व लातों घूसों से मारपीट की। पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया है।