प्रतापगढ़: ज़िला कलेक्ट्रट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया डीएम का घेराव, सौंपा 18 सूत्रीय ज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस जनों ने भारी संख्या में फूल माला व गुलाब का फूल लेकर कलेक्ट्रट पहुंचे। जिलाधिकारी को 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा की डीएम को कई समस्याओ को लेकर ज्ञापन सौंपा लेकिन आज तक किसी भी समस्या का उन्होंने समाधान नही किया।