बरेली: बरेली में बारिश का कहर, मंगलवार-बुधवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद
बरेली में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जगह-जगह जलभराव ने शहर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कों से लेकर गलियों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। सोमवार की छुट्टी के बाद अब मंगलवार और बुधवार को भी कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आदेश के बाद यह फैसला लिय