हसनपुर: हसनपुर के गांव रखेडा में रास्ते के विवाद में जमकर हुई मारपीट, तीन घायल थाने पहुंचे
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेडा के रहने वाले कपिल कुमार ने बताया है कि उनके ही गांव के रहने वाले किशन से रास्ते का विवाद चल रहा है। बुधवार को करीब 2:00 बजे के आसपास में कपिल गांव में ही था। रास्ते के विवाद के चलते किशन व उसके परिवार के लोगों ने कपिल और उसके भाई और उसकी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें तीनों ही घायल हो गए।