हसनपुर: हथियाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार मैक्स वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़ मार्ग पर रहरा की दिशा से आ रही तेज रफ्तार खरबूजे से लदी अनियंत्रित मैक्स ने नगर की दिशा से आ रहे हैं बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक मैक्स को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।