मसूरी में कब्रगाह परिसर पर प्रशासन की कार्रवाई, मुस्लिम समुदाय ने जताया विरोध
मसूरी के लक्ष्मणपुरी क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कब्रगाह परिसर में बने एक ढांचे को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई का मुस्लिम समुदाय ने कड़ा विरोध करते हुए कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का दावा है कि यह करीब 200 वर्ष पुराना धार्मिक स्थल था, जहां मुस्लिम समुदाय अंतिम नमाज (नमाज-ए-जनाजा) अदा करता था। उनका आरोप है कि इस कार्रवाई से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। समुदाय के लोगों ने प्रदेश सरकार पर उनके धार्मिक स्थलों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
#landslide #mussoorie #cmuttrakhkhand #uttarakhand #ganesh #BJPGovernment #uttarkhand
Mussoorie, Dehradun | Aug 1, 2026