हनुमान स्कूल से निकला छात्र विष्णु गुर्जर लापता, परिजनों ने की मदद की अपील
नगर (भरतपुर)। नगर क्षेत्र के गांव मुंडोती निवासी छात्र विष्णु गुर्जर बुधवार सुबह से लापता है। परिजनों के अनुसार विष्णु हनुमान स्कूल, नगर में पढ़ता है और सुबह करीब 11 बजे स्कूल से निकलने के बाद घर नहीं पहुंचा। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी विष्णु कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत 8279249387, 9509408321 या 9928057131 पर संपर्क करें।
🙏 अपील: इस खबर और वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और विष्णु जल्द से जल्द सकुशल अपने परिवार से मिल सके।