आंवला: अलीगंज क्षेत्र के पीड़ित पिता ने नाबालिग पुत्री को बुरी नीयत से खेत में ले जाने के मामले में रिपोर्ट कराई दर्ज
Aonla, Bareilly | May 24, 2024 आंवला के थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव के निवासी पीड़ित पिता ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने अलीगंज पुलिस को बताया मेरी नाबालिग पुत्री सुबह करीब 8:00 बजे शौच के लिए गांव के पड़ोस में खेत में गई थी तभी विपक्षी के पुत्र ने मेरी बेटी को पकड़ लिया और खींचकर यूकेलिप्टस के खेत में ले गया तभी मेरी बेटी ने चीख पुकार मचा दी।