आंवला: कस्बे में पत्नी से फोन पर विवाद होने के बाद युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Aonla, Bareilly | May 23, 2024 आंवला में गृह कलेश में चलते युवक की पत्नी गुस्सा होकर अपने मायके चली गई। इस दौरान युवक ने अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात की तो विवाद होने पर उसने गुस्से में आकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मां ने उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।