आंवला: बिसौली के व्यक्ति पर आंवला के पीड़ित ने पैसे लेकर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर
Aonla, Bareilly | May 24, 2024 आंवला के कृष्ण मुरारी शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया नगर पालिका बिसौली में निर्माण आदि कार्य की निविदाएं कई बार डाली जो स्वीकृत नहीं की गई। मैं जब बिसौली गया था वहां पर दो व्यक्ति मिले और उन्होंने कहा नगर पालिका बिसौली और बिजली विभाग के अधिकारियों में हमारे अच्छे संबंध हैं। उनकी बातों में आकर उन्हें रुपए दे दिए परंतु ठेका नहीं मिला ।