आंवला: आंवला में देर रात्रि अनियंत्रित होकर डंपर डिवाइडर से टकराया और पलट गया, बड़ा हादसा होने से टला।
Aonla, Bareilly | May 23, 2024 आंवला के पुरैना चौराहे से स्टेशन रोड पर सड़क के बीचो-बीच डिवाइडर लगा हुआ है जिस पर पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। देर रात्रि वहां से गुजर रहा डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया और डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। देर रात्रि की घटना होने के कारण रोड शांत था जिसके कारण गनीमत रही कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।