आंवला: आंवला से रेवती स्टेशन के बीच में अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा नहीं हो सकी पहचान।
Aonla, Bareilly | May 23, 2024 आंवला क्षेत्र में रेवती बहोडा खेडा रेलवे स्टेशन और रेवती रेलवे फाटक के मध्य गुरुवार की देर रात एक 28 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल ने आंवला पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, परंतु उसके पास से कुछ नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।