पवई: कलेक्टर ने पन्ना फल एवं सब्जी मंडी स्थल का किया निरीक्षण, साप्ताहिक बाजार के व्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश
Pawai, Panna | Jul 3, 2025 कलेक्टर सुरेश कुमार ने गुरूवार शाम 4 बजे पन्ना शहर के फल एवं सब्जी मंडी प्रांगण का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों द्वारा सुव्यवस्थित रूप से फल एवं सब्जी के विक्रय सहित बेहतर आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित कराने और साफ सफाई एवं ग्राहकों की सुविधाओं के दृष्टिगत जरूरी निर्देश भी दिए।