सिराथू: कोखराज टोल प्लाजा के पास ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, बाल-बाल बचा चालक
कोखराज टोल प्लाजा के पास चरका मरका घाट से बालू लोड करके सोरांव जा रही ट्रेलर अनियंत्रित होकर बैरिकेटिंग तोड़कर खाई में पलट गई। हादसे में ट्रेलर चालक बाल बाल बचा हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को बाहर निकाला! हालांकि यह घटना मंगलवार शाम 6:00 बजे की बताई जा रही है! पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है!