सिराथू: सिराथू तहसील परिसर में लेखपालों की दबंगई, मत्स्यपालन के लिए आए युवक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
सिराथू तहसील परिसर में लेखपालों की दबंगई का एक और मामला सामने आया है। मंगलवार को मत्स्यपालन से संबंधित काम के लिए तहसील पहुंचे एक युवक को कई लेखपालों ने मिलकर बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि युवक को लेखपाल कक्ष में घसीटकर ले जाया गया और वहां उसकी पिटाई की गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। मंगलवार समय 3:00 किया घटना बताई जा रही है वीडियो वायरल!