सिराथू: सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से खेत जाने के लिए निकली किशोरी लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज
सैनी थाना केर के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीयब नातिन 15 अगस्त की सुबह मां के पास खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। सुराग नहीं लगने पर पीड़ित बाबा ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए रविवार को पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने 'अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।