विजयनगर: राजकीय उप जिला अस्पताल बिजयनगर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन हुआ
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 जून मंगलवार शाम 4 बजे तक राजकीय उप जिला चिकित्सालय,बिजयनगर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का विशेष आयोजन किया गया।जिसमें 38 महिलाओं का परीक्षण कर उनकी प्रसव संबंधी विभिन्न जांचें की गई और उचित परामर्श तथा उपचार उपलब्ध कराया गया।