कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवक को वर्मा के जंगलों में भेजने वाले मामले में दो मानव तस्करों को किया गिरफ्तार
पिछले दिनों कल्याणपुर के रहने वाले युवक को थाईलैंड में नौकरी का झांसा देकर वर्मा के जंगलों में भेज दिया गया था पीड़ित युवक की वापसी के नाम पर पैसों की डिमांड की जा रही थी। जिस मामले में कल्याणपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को मंगलवार 7:00 बजे गिरफ्तार किया है।