कानपुर: बर्रा में अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
बर्रा में 20 वर्षीय अग्रिम श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर जान दे दी।मंगलवार शाम 5:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट का काम करता था सोमवार देर रात अस्पताल गया था लेकिन 1 घंटे बाद वापस आ गया था।आत्महत्या के कारण का स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है।