Mohan Yadav in Varanasi: 'राम की तरह कृष्ण भी मुस्कुराएंगे', श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बड़ा बयान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर बड़ा बयान दिया है। काशी के नमो घाट पर आयोजित गोवर्धन पूजा महोत्सव में उन्होंने कहा कि जैसे भगवान श्रीराम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं, वैसे ही आने वाले समय में भगवान श्रीकृष्ण भी मुस्कुराएंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की उम्मीद जताते हुए कहा कि एक दिन हमारे बाल गोपाल भी मुस्कुराएंगे।
गोवर्धन पूजा महोत्सव में शामिल होने काशी पहुंचे मुख्यमंत्री ने अयोध्या के राम मंदिर और दीपोत्सव का भी उल्लेख किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की पौराणिक कथा का जिक्र करते हुए इसे प्रकृति संरक्षण और इंद्र के अहंकार को तोड़ने का संदेश बताया।
#MohanYadav #KrishnaJanmabhoomi #Mathura #GovardhanPuja2026 #Varanasi #NamoGhat
Sadar, Varanasi | Nov 11, 2026