दरभंगा: एक घंटे की बारिश से DMCH की व्यवस्था की खुली पोल, अस्पताल परिसर बना तालाब, वार्डों में घुसा पानी
एक घंटे की बारिश ने उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल DMCH की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद पूरा अस्पताल परिसर जलमग्न हो गया और जगह-जगह सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं। बारिश के बाद शाम में अंधेरा छा जाने से मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी और बढ़ गई। पानी और अंधेरे के बीच लोगों को यह पता लगाना मुश्किल हो रहा था कि सड़क कहां है