*✅लखनऊ (27 अक्टूबर 2026) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर की गोल्डन गर्ल प्राची चौधरी का किया सम्मान*
*✅यूथ आइकॉन समिट में बोले सीएम - जब भविष्य के रास्ते खुले होते हैं, तो युवा पूरी ताकत से मेहनत करता है*
*लखनऊ।* टाइम्स ऑफ इंडिया यूथ आइकॉन समिट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की बेटी और मेडल विजेता प्राची चौधरी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि आज यूपी के युवाओं में विश्वास और भरोसा लौटा है।
गौरतलब है कि यूपी सरकार ने प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में डिप्टी एसपी जैसे पदों पर सीधी भर्ती की नीति बनाई है, जिससे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा है।
*प्राची चौधरी के बयान पर बोले सीएम योगी - "डिप्टी एसपी बनने के लिए जीता मेडल, यही है नया यूपी"*
सीएम योगी ने यूथ आइकॉन समिट में कहा - जब युवा को पता है कि मेहनत पर सरकारी नौकरी मिलेगी, तो वो देश के लिए मेडल जीतने में पूरी जान लगा देता है। प्राची चौधरी ने यही किया।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Oct 29, 2026