कटिहार: विकास भवन में नशा मुक्ति दिवस पर सहायक थानाध्यक्ष को डीएम और एसपी ने किया सम्मानित
मंगलवार को कटिहार जिले में नशा मुक्ति दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसे लेकर विकास भवन के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शराब के विरुद्ध कई थानाध्यक्ष के द्वारा काफी अच्छा काम किया गया। जिसे लेकर मंगलवार की दोपहर 3 बजे शराब के विरुद्ध उत्कृष्ट काम करने वाले थानाध्यक्ष को सम्मानित किया गया।