कटिहार: सदर अस्पताल में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का हुआ आयोजन, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन
मंगलवार के दोपहर 2 बजे सदर अस्पताल में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र नाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के कई पदाधिकारी, डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। सिविल सर्जन ने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर इस पखवाड़ा का आयोजन किया गया है और शिविर लगाकर लोगों को नसबंदी के लिए जागरूक किया जा रहा है।