कटिहार: छीटा बारी में निःशुल्क खाद्य पैकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन, महापौर रहीं मौजूद
मंगलवार की दोपहर 12 बजे फूल फाउंडेशन और स्मार्ट वैल्यू संस्था की ओर से निशुल्क फूड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर उषा देवी अग्रवाल मौजूद थी। जहां महापौर के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन कर अपने हाथों से लोगों के बीच खुद पैकेट वितरण किया। मौके पर महापौर ने कहा संस्था के द्वारा काफी सराहनीय काम किया जा रहा है।