कटिहार: विकास भवन में नशा मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, डीएम और एसपी रहे मौजूद
मंगलवार की दोपहर 12 बजे विकास भवन के सभागार में जिला प्रशासन व उत्पाद विभाग की ओर से नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा व पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी के अलावे जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे।