बिसवां: परसिया गांव के पास ई रिक्शा और कार की टक्कर से मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 2, घायलों का जिलासप्तल में हो रहा उपचार
रेउसा महमूदाबाद मार्ग पर शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा हुआ था जिसमें एक बालिका की मौके पर मौत हुई थी और 7 लोग गंभीर घायल हुए थे। घटना गंभीर घायल मनोज पुत्र होली पाल उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी महंत पुरवा की शनिवार सुबह उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ कर दो हो गई। मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।