बिसवां: शाह जलाल पुर आयोजित नेत्र शिविर में 45 रोगी आपरेशन के लिए किए गए चिन्हित, 70 रोगियों को चस्मा और दवाई का किया गया वितरण
शाह जलालपुर के मिलन मैरिज लोन के निकट सुधीर मेडिकल स्टोर पर आंख अस्पताल सीतापुर द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 250 रोगियों ने आंखों की जांच कराई। डॉक्टरों ने 45 रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया। 70 रोगियों को चस्मा व दवाईयां दी गई।कई रोगी जिनकी आंखों में अन्य कमियां पाई गई उन्हें सलाह दी गई।