बिसवां: रेउसा के लकड़ी मंडी में घर के अंदर मां के साथ सोई 4 दिन की नवजात बच्ची हुई लापता, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच
रेउसा कस्बे में बहराइच रोड पर लकड़ी मंडी में स्थित जामिया नगर के निवासी अब्दुल हाई पुत्र इब्राहिम की चार दिन की नवजात बेटी बीती गुरुवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। पीड़ित द्वारा काफी तलाश करने के बाद शुक्रवार की शाम घटना की सूचना रेउसा थाने में प्रार्थना पत्र देकर की है। पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई।